फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोगवान में विद्युत निगम के अवर अभियंता को घेरकर पीटा

विज्ञापन
कैराना के गोगवान में विद्युत विभाग अवर अभियंता को पीटते ग्रामीण-सोशल मीडिया
विज्ञापन
पिटाई से बेहोश हुए अवर अभियंता, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती
विज्ञापन

20 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, केबल डालकर बिजली चोरी पकड़ने पर किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
कैराना (शामली)। गांव गोगवान में बिजली चोरी पकड़े जाने पर पावटी कलां बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता प्रेम कुमार को ग्रामीणों ने घेर लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इस दौरान अवर अभियंता बेहोश होकर गिर गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अवर अभियंता को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस ने दंपती समेत पांच नामजद कर 15 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की ली। उधर, अवर अभियंता की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
गांव गोगवान में बुधवार रात क्षेत्र का 100 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। सूचना के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब छह बजे पावटी कला विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता प्रेम कुमार, लाइनमैन साबिर अली, अंकुश और अमन अलग-अलग दो बाइकों से ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने गोगवान गांव पहुंचे। ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद विद्युत टीम लौट रही थी कि रास्ते में उन्होंने अवैध रूप से एक केबल सड़क के ऊपर से जाते हुए दिखाई दिया। अवर अभियंता प्रेम कुमार ने बाइक रोककर जांच की तो पाया कि असलम के मकान में सीधी लाइन पर केबल डालकर विद्युत चोरी की जा रही है।
विज्ञापन

अवर अभियंता ने इस मामले में जानकारी लेनी चाही तो आरोप है कि असलम की पत्नी मोमिना और अन्य लोग भड़क गए और कार्रवाई का विरोध करते हुए अवर अभियंता को घेरते हुए पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान अवर अभियंता बेहोश हो गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जाति सूचक शब्द कहे और अवर अभियंता की बाइक छीनने की कोशिश की। अन्य लाइनमैनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बेहोशी की हालत में अवर अभियंता को सीएचसी कैराना में भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
जिला चिकित्सालय में अवर अभियंता के सिर का सिटी स्कैन किया गया। हमले की जानकारी मिलने पर विद्युत निगम के चीफ इंजीनियर विनोद कुमार गुप्ता, अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता कैराना जयप्रकाश, अधिशासी अभियंता ऊन सौरभ पाठक कोतवाली पहुंचे और पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। अवर अभियंता प्रेम कुमार की तहरीर पर पुलिस ने असलम और उसकी पत्नी मोमिना, असलम के भाई वादिल और शोएब, अयूब निवासी गोगवान और 10-15 अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई आरोपी पकड़ में नहीं आ सका।
विज्ञापन

दस दिन पहले बराला में विद्युत टीम पर हुआ था हमला
कैराना। 18 मई की रात करीब 10 बजे विद्युत विभाग के एसडीओ अमित कुमार शाक्य के नेतृत्व में विद्युत निगम की टीम ने गांव बराला में चेकिंग अभियान चलाया था। इस दौरान मतलूब के मकान में बिजली चोरी पाए जाने पर जैसे ही टीम ने कार्रवाई शुरू की तभी ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था। आरोपियों ने ईंट पत्थर बरसाकर एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़ दिए थे तथा सरकारी कागज फाड़ दिए थे। टीम ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई थी। अवर अभियंता प्रदीप चौहान ने कोतवाली में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

कैराना के गोगवान में विद्युत विभाग अवर अभियंता को पीटते ग्रामीण-सोशल मीडिया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें