संवाद न्यूज एजेंसी
थानाभवन। चरित्र निर्माण और व्यायाम प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन 160 आर्यवीरों को आत्म रक्षार्थ जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आक्रमण से बचाव के गुर भी सिखाए गए।
एल्पाइन विद्यापीठ में आर्य वीर दल के तत्वावधान आठ दिवसीय चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन शनिवार को प्रांतीय संचालक आचार्य पंकज आर्य ने कहा कि अनुशासन वह भट्ठी है, जिसमें तप कर मनुष्य सोना बन जाता है। पउप्र के महामंत्री आचार्य कपिल आर्य ने कहा कि आर्य वीर दल वह संस्था है, जिसमें श्रेष्ठ, चरित्रवान, ईश्वर भक्त, राष्ट्रभक्त, बहादुरों का निर्माण होता है। आचार्य ओमवीर आर्य ने योग शिक्षा, उससे होने वाले लाभ के विषय में विस्तार से बताया। साथ ही जूडो कराटे के प्रशिक्षण से आत्मरक्षार्थ होने के लिए साधकों को प्रेरित किया। कार्यक्रम में आर्य समाज के नगराध्यक्ष विमल आर्य, देवदत आर्य, संजय गोयल, शक्ति सिंह, ब्रजेश आर्य आदि मौजूद रहे।