फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने महायोजना का स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित शामली महायोजना 2031 की आपत्तियों की सुनवाई के दो माह बाद शासन के निर्देश पर एसोसिएट टाउन प्लानर कृष्णमोहन और टाउन प्लानर प्रभात पाल आदि ने यहां पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। महायोजना 2031 की सीमाओं पर मौके का स्थलीय निरीक्षण कर प्राधिकरण अफसरों ने रिपोर्ट तैयार की। इसके मुताबिक छह सदस्यीय टीम आपत्तियों का निस्तारण करेगी।
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की प्रस्तावित शामली महायोजना का इसी साल सात जनवरी को प्रकाशन करसात फरवरी तक आपत्ति मांगी थी। विधानसभा चुनाव के चलते आपत्ति दर्ज कराने का समय 16 मई तक बढ़ा दिया था। महायोजना में आई 315 आपत्तियों की सुनवाई बीती 17 से 23 जून तक प्राधिकरण मुख्यालय में सचिव की अध्यक्षता में की गई थी। इसके बाद एसोसिएट टाउन प्लानर कृष्णमोहन की अध्यक्षता में टीम मौके का दौरा नहीं कर पाई। जिस पर मुजफ्फरनगर के डीएम व प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए शासन को पत्र लिखा था। वहीं, मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. ने भी नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

इसके बाद एसोसिएट टाउन प्लानर कृष्णमोहन और टाउन प्लानर प्रभात पाल आदि ने संयुक्त रूप से शामली शहर और शामली महायोजना 2031 की सीमाओं पर स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रीन बेल्ट, आवासीय भवनों, कृषि भूमि और प्लाटिंग का मुआयना किया। टाउन प्लानर प्रभात पाल ने सबसे ज्यादा आपत्तियों वाले क्षेत्र करनाल रोड, मुजफ्फरनगर रोड, कैराना रोड, बुढ़ाना रोड का दौरा किया। प्राधिकरण के कार्यालय प्रभारी राजीव त्यागी का कहना है कि प्राधिकरण टीम ने यहां आकर महायोजना के संबंध में स्थलीय निरीक्षण किया है।
विज्ञापन

वहीं, एसोसिएट टाउन प्लानर कृष्णमोहन ने बताया कि शामली शहर, पूर्वी यमुना नहर की पटरी होते करनाल रोड, पूर्वी यमुना नहर की पटरी, कैराना रोड, बुढ़ाना रोड तथा मुजफ्फरनगर रोड का दौरा किया है। एक बार फिर शामली महायोजना के संबंध में संयुक्त टीम का शामली दौरा होगा। जिसकी रिपोर्ट के आधार पर मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की छह सदस्यीय टीम आपत्तियों का निस्तारण करेगी। इसके बाद मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण बोर्ड की मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम. की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में महायोजना अनुमोदन के लिए रखी जाएगी। वहां से स्वीकृति मिलने पर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें