फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संस्कृत प्रवक्ता की ज्वाइनिंग अटकी, प्रधानाचार्या पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप

Sun, 25 Oct 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। थानाभवन के लाला लाजपत राय कन्या इंटर कॉलेज में संस्कृत प्रवक्ता पद पर चयनित प्रतिभा की ज्वाइनिंग का मामला अटक गया है। अभ्यर्थी ने प्रधानाचार्या पर नियुक्ति के बदले एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए डीआईओएस से शिकायत की है। डीआईओएस ने दोबारा आदेश जारी कर प्रधानाचार्या को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराने और देरी पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने इस मामले में जांच भी बैठा दी है।
विज्ञापन

प्रतिभा ने डीआईओएस ऐश्वर्या जायसवाल से की शिकायत में बताया कि नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद 28 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, लेकिन उन्हें कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया। उन्होंने प्रधानाचार्या पर एक लाख रुपये मांगने का आरोप भी लगाया। इससे पहले तीन अक्तूबर को भी डीआईओएस ने प्रधानाचार्या को ज्वाइनिंग कराने के निर्देश दिए थे। डीआईओएस ने बताया कि ज्वाइनिंग के लिए प्रधानाचार्या को दोबारा आदेश जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

मंत्री और अधिकारियों से भी की शिकायत
अभ्यर्थी प्रतिभा के ससुर अरविंद कुमार ने माध्यमिक शिक्षा मंत्री और अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्रवधू को ज्वाइनिंग नहीं मिलने के कारण मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्या ने आरोप नकारे
प्रधानाचार्या पूजा मलिक का कहना है कि वह 28 सितंबर को नियुक्ति पत्र जारी कर चुकी हैं। शिक्षिका एक बार आई थीं, लेकिन उनके पास जरूरी प्रमाणपत्र पूरे नहीं थे। इसके बाद वह दोबारा नहीं आईं। विद्यालय आने पर उन्हें कार्यभार ग्रहण करा दिया जाएगा। तीन अन्य शिक्षकों को भी ज्वाइनिंग दी गई है। उन्होंने आरोपों को गलत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें