शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल के सहयोग से शनिवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन श्री हनुमान धाम स्थित अग्रसेन भवन में किया जाएगा। लोगों की जिंदगी बचाने के लिए रक्तवीर स्वैच्छिक रूप से शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर सकते हैं।
आज सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान कर आप लोगों को जीवन बचा सकते हैं। शिविर में सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल समाजसेवी स्व. अजय बंसल की स्मृति में इस शिविर में सहयोगी है। साथ ही श्री मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम समिति का भी सहयोग है। चिकित्सकों का कहना है कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। शरीर में नया रक्त बनता है तथा कोलेस्ट्रोल का स्तर भी काफी कम हो जाता है।
-----------------------
- वैश्विक महामारी कोविड-19 व अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए रक्त की जरूरत को पूरा करने के लिए लोगों से अनुरोध है कि हनुमान टीला पर आयोजित रक्तदान शिविर में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे और रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। आपके रक्तदान करने से कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती। हर तीन माह बाद रक्तदान किया जा सकता है। - डॉ. संजय अग्रवाल, सीएमओ।
--------
रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। इस पुनीत कार्य में जो भी रक्तदाता शामिल होता है, उसे बड़ा पुण्य प्राप्त होता है। इसलिए रक्तदान करने वाले व्यक्ति को महादानी कहा जाता है। रक्तदान करने से कई लोगों को नवजीवन मिलने में मदद मिलती है। शिविर में पहुंचकर रक्तदान कर पुण्य के भागी बने। - सलिल द्विवेदी, प्रधान श्री मंदिर हनुुमान टीला हनुमानधाम समिति।
-----
रक्तदान महादान है। यह ऐसा पुण्य कार्य है, जो किसी की जिंदगी बचाने में मदद करता है। रक्तदान महादान और रक्तदान करने वाला महादानी होता है। इस पुनीत कार्य में आगे आकर पुण्य के भागीदार बने और रक्तदान करें। - अतुल बंसल, सदस्य सिल्वर बेल्स परिवार।