फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सौ ग्राम स्मैक के साथ जिजौला ग्राम प्रधान गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 02:37 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना (शामली)। पुलिस ने जिजौला के ग्राम प्रधान को सौ ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। विगत दिनों पकड़े गए एक स्मैक तस्कर ने ग्राम प्रधान के नाम का खुलासा किया था।
विज्ञापन


चौसाना चौकी पुलिस ने यमुना बांध के भड़ी गांव में चेकिंग के दौरान आदिल पुत्र आमिर निवासी जिजौला को पकड़ा। बताया गया कि वह वर्तमान में जिजौला का ग्राम प्रधान है। पुलिस ने आरोपी के पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद की। एसआई जनेश कुमार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बताते है कि विगत दिनों पकड़े गए जिजौला निवासी एक तस्कर ने पूछताछ में आरोपी का नाम बताया था।

स्मैक के आरोपी ने ही नशे के खिलाफ बजाया था बिगुल

जिजौला, गढ़ी हसनपुर, भड़ी में सबसे अधिक स्मैक का धंधा फल फूल रहा है। ग्राम प्रधान जिजौला आदिल राणा ने ही नशे के खिलाफ बिगुल बजाया था और पुलिस-प्रशासन की मदद से कुछ स्मैक तस्करों को पकड़वाया था।अब आदिल ही स्मैक के साथ पकड़ा गया। आदिल के पिता आमिर का कहना है आदिल को गांव के कुछ तस्करो ने फंसाया हैं जो गांव में राजनीति फायदा उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें