फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वैलरी कारीगर की संदिग्ध मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला काका नगर में ज्वेलरी बनाने का काम करने वाले 45 वर्षीय कारीगर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि सतीश कुमार मूल रूप से झिंझाना क्षेत्र के गांव पुरमाफी के निवासी थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ शामली में पंसारियान अटल विहार में रह रहा था। बृहस्पतिवार शाम को वह मोहल्ला काकानगर में एक व्यक्ति के यहां गया था। वहां पर उसकी अचानक तबियत खराब हो गई और वह अचेत होकर वहीं गिर गया। अचेत अवस्था में सतीश को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल का कहना है कि जिस व्यक्ति के यहां वह गया था, उससे मृतक ने 10 हजार रुपये देने को कहा था। जबकि उस व्यक्ति ने कहा कि पहले उनकी ज्वेलरी बनाकर दे देे और पैसे ले लेना। इसी दौरान वह अचेत होकर वहीं गिर गया। कारीगर की मौत की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंच गए। कोतवाल का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम को भेजा जा रहा है। परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें