शामली। जिलाधिकारी जसजीत कौर ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम लैब से 24 नमूनों की जांच रिपोर्ट मिली है। इनमें एक महिला कोरोना पॉजिटिव है। महिला शहर के बड़ीआल मोहल्ले में तीन दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिले सब्जी व्यापारी के परिवार की नजदीकी बताई जा रही है। महिला पहले से ही स्वास्थ्य विभाग के क्वारंटीन वार्ड में भर्ती है। जिले में अब कुल कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 24 हो चुकी है। इस समय एक्टिव केस छह हो गए हैं। बताया जाता है कि सब्जी व्यापारी के परिवार के नजदीकी चार लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी हैं।