फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल पहले हुई डकैती के जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। 2017 में फूसगढ़ गांव में हुई डकैती के मामले में जेल में बंद एक आरोपी बावरिया को रिमांड पर लेकर पुलिस ने उसकी निशानदेही पर डकैती का सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि वर्ष 2017 में एक गिरोह ने क्षेत्र के गांव फूसगढ़ में विकास नाम के व्यक्ति के घर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस की जांच के बाद इस मामले में लोनी निवासी बावरिया धर्मेंद्र टिंडी सहित कुल छह लोगों के नाम प्रकाश में आए थे। इनमें से पुलिस ने कुछ समय पहले तक सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पीड़ित विकास ने उस समय बताया था कि बदमाश उसके घर में डकैती की वारदात को अंजाम देकर 22 हजार रुपये, सोने का सेट सहित लाखों रुपयों की ज्वेलरी ले गए थे। घटना के बाद पुलिस ने डकैती के मुख्य आरोपी धर्मेंद्र की रिमांड के लिए अर्जी डाली थी। इसके बाद पुलिस बुधवार सुबह धर्मेंद्र को रिमांड पर लेकर थाने पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही से फूसगढ़ गांव के ही जंगल में एक मजार के पास से लूटे गए दो सोने के कुंडल, एक सोने की अंगूठी बरामद कर ली ये उसने छिपाए हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के अन्य आरोपियों को भी रिमांड पर लेने की तैयारी चल रही है। उक्त आरोपी को सामान बरामद होने के बाद वापस जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें