फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सराफ से सोने की चेन और अंगूठी का भुगतान के नाम पर 1.43 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। ज्वैलर्स की दुकान पर ग्राहक बनकर आए अनजान व्यक्ति ने सोने की चेन और अंगूठी खरीदी। आरोपी सराफ को ऑनलाइन एनईएफटी के माध्यम से भुगतान करने का मैसेज दिखाकर चला गया। बैंक खाते में भुगतान की रकम न आने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी के आदेश पर डेढ़ माह बाद शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला धर्मपुरा निवासी अश्वनी मित्तल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी सुभाष चौक शिवमूर्ति पर ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। 29 जुलाई को शाम करीब सवा पांच बजे उनकी दुकान पर अज्ञात व्यक्ति सामान लेने के लिए आया। उसने सोने की चैन व अंगूठी ली, जिनकी कीमत एक लाख 43 हजार रुपये है। पीड़ित के मुताबिक उस व्यक्ति ने भुगतान अपने मोबाइल फोन से एनईएफटी के द्वारा किया और कहा कि इससे भुगतान थोड़ी देर बाद खाते में आता है। उसने उस व्यक्ति पर भरोसा करके उसे जाने दिया लेकिन खाते में अभी तक भी कोई भुगतान नहीं आया है। अब उसे पता चला कि उस व्यक्ति ने उसके साथ धोखाधड़ी की। पीड़ित ने बताया कि आरोपी व्यक्ति का फोटो सीसीटीवी कैमरे में है। एसपी के आदेश पर शहर कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें