फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जल निगम के जेई ने कंपनी कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
चौसना पुलिस चौकी में कुर्सी पर बैठा जेई - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जल निगम के जेई पर कंपनी कर्मचारियों से मारपीट का आरोप
विज्ञापन

शामली, चौसाना। गढ़ी हसनपुर में टंकी निर्माण के निरीक्षण को पहुंचे जल निगम के जेई पर और कंपनी कर्मचारियों व मजूदरों के बीच मारपीट हुई। जिसमें कांटेक्टर कंपनी के दो सिविल इंजीनियरों के लाए गए दस मजदूर घायल हो गए। कंपनी कर्मचारियों व मजदूरों ने मौके से भागकर जान बचाई। आरोप है कि जल निगम के जेई ने दस अन्य लोगों को बुलाकर कर्मचारियों को पीटा। पुलिस ने जल निगम के जेई को हिरासत में लिया।
पेयजल योजना के तहत गढ़ी हसनपुर में टंकी निर्माण का कार्य चल रहा है। टंकी बनाने का टेंडर लक्ष्मी सिविल सर्विसेज के पास है। सोमवार को कंपनी के इंजीनियर मिंटू व अमित कुमार टंकी के बेस की जंच कराने के लिये मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान जल निगम के जेई अरविंद कुमार सिंह को भी बुलाया गया। आरोप है कि जांच के दौरान जेई ने तकनीकी कमी बताते हुए कंपनी कर्मचारियों व लेबर के साथ अभद्रता शुरू कर दी। कंपनी कर्मचारियों ने कमियों को दूर करने की बात कही तो आरोप है कि जेई ने यूपी से बिहार तक के मजदूरों को लेकर टिप्पणी कर दी। जिस पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई तो विवाद हो गया। आरोप है कि जेई उग्र हो गये और फोन कर दो गाड़ियों से अपने साथियों को बुलाकर लाठी डंडों से कंपनी कर्मचारियों व लेबर की पिटाई कराई। कंपनी कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान को बचाया। बेसमेंट मेंपिलर के पास छिपकर खड़े लेबर मजदूर ने बवाल की पूरी वीडियो अपने फोन में कैद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेई अरविंद कुमार ने बताया कि उन्होंने कोई मारपीट नहीं की, न अपने किसी साथियों को बुलाया गया। उन पर लगे आरोप निराधार हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

चौसना पुलिस चौकी पर बैठे मजदूर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें