फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई परीक्षा : सामान्य ज्ञान, कंप्यूटर के प्रश्नों ने दी राहत

Sun, 03 May 2026 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली के हिंदू कन्या इंटर कॉलेज में अवर अ​भियंता की परीक्षा में अ​भ्य​र्थियों की तलाशी लेते ​श
विज्ञापन
शामली। जनपद में रविवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की जूनियर इंजीनियर भर्ती की परीक्षा देकर आए अभ्यर्थियों में अधिकतर ने सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर संबंधी प्रश्नों को सरल बताया, जबकि तकनीकी संबंधी प्रश्नों को कुछ कठिन बताया।
विज्ञापन

शहर के वीवी इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर बाहर आने वाले जनपद लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थी पापिल वर्मा ने बताया कि परीक्षा तो उनकी अच्छी हुई है, लेकिन कुछ तकनीकी ज्ञान संबंधी प्रश्नों ने काफी परेशान किया है। जिला अमरोहा के हर्ष त्यागी ने बताया कि उन्होंने काफी मेहनत की है, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर के प्रश्न काफी सरल रहे है। उन्होंने नेगेटिव मार्किंग के चलते केवल 70 प्रश्न हल किए है।
शहर के आरके इंटर कॉलेज के बाहर मिले लखीमपुर खीरी के अभ्यर्थी दिनेश राणा ने बताया कि कंप्यूटर वाले भाग में केवल चार से पांच ही प्रश्न कठिन आए थे, बाकी सब सामान्य रहे। लखनऊ के अवनीश ने बताया कि 100 प्रश्न आए हुए थे। टेक्निकल वाला भाग कुछ कठिन रहा, सामान्य ज्ञान के प्रश्न यूपी से संबंधित रहे, जो ज्यादा कठिन नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार के आए प्रश्न
उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला सामान्यतया कालीन नगरी के नाम से जाना जाता है।

किसके शासनकाल में रामनगर को बनारस राज्य की राजधानी के रूप में स्थापित किया गया था।

भदोही को अधिकारिक तौर पर उत्तर प्रदेश के 65वें जिले के रूप में किस तिथि को बनाया गया था।

उत्तर प्रदेश से विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में पद्श्री से किसे सम्मानित किया गया था।

उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय और माध्यमिक शिक्षा के पृथक्करण का आधार कौन-सा आयोग था।

उत्तर प्रदेश में सारस सर्किट परियोजना निम्नलिखित में से किस निकाय के माध्यम से लागू की जा रही है।

उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध अभिनेता रवि किशन किस जिले संबंधित है।

गुप्त काल का दशावतार मंदिर स्थित है।

उत्तर प्रदेश में पहले ग्रीन हाइड्रोजन सयंंत्र का उद्घाटन किस जिले में किया गया था।

उत्तर प्रदेश में दस्तक अभियान किस अंतरराष्ट्रीय संगठन के सहयोग से शुरू किया गया था।

मॉडर्न कोच फैक्टरी एक रेल कोच निर्माण इकाई, उत्तर प्रदेश के किस जिले में स्थित है।

उत्तर प्रदेश के किस हवाई अड्डे का नाम बदलकर चौधरी चरण सिंह रखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें