शामली। जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रवेश परीक्षा कक्षा छह के लिए सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित होंगी। परीक्षा पर्यवेक्षकों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है। सभी विद्यार्थी अपने अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते है।
शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य किरन प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2024 जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा 20 जनवरी को आयोजित होगी। यह परीक्षा कक्षा छह में प्रवेश के लिए है। परीक्षा के लिए छह परीक्षा केंद्र बनाए गए है। बताया कि पुलिस व्यवस्था के लिए भी डीएम को पत्र भेजकर अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि जनपद में 80 सीटों के लिए 2368 पंजीकरण हुए हैं। परीक्षा सुबह साढे़ 11 बजे से शुरू होकर डेढ़ बजे तक चलेगी। बताया कि प्रवेश पत्र 19 जनवरी तक डाउनलोड किए जा सकते है।
इन केंद्रों पर आयोजित होगी परीक्षा
परीक्षा केंद्रों के नाम पंजीकृत अभ्यर्थियों की संख्या
1-आरएसएस इंटर कॉलेज झिंझाना 447
2-लाला लाजपत राय इंटर कॉलेज थानाभवन 449
3-आरके इंटर कॉलेज शामली 470
4-पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना 384
5-एसएन इंटर कॉलेज कैराना 170
6-चंदन लाल इंटर कॉलेज कांधला 448
योग 2368