फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट आरक्षण : जाम लगाकर किया प्रदर्शन

Sun, 21 Feb 2016 01:01 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जाट आरक्षण की मांग पर शामली में भी आंदोलन शुरू हो गया। शनिवार को रालोद, अखिल भारतीय जाट मंच और भाकियू (भानू गुट) के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शनिवार पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अखिल भारतीय जाट मंच, रालोद और भाकियू (भानू गुट) के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर मार्ग स्थित गुरुद्वारा तिराहा पर इकट्ठा हुए। वहां बुढ़ाना रेलवे फाटक और मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले वाहनों को रोक दिया। बीच तिराहे पर भैंसा बुग्गी खड़ी करके जाम लगा दिया।

आदर्श मंडी थानाध्यक्ष सचिन मलिक पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। सीओ सिटी निशांक शर्मा भी मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।  कहा कि हरियाणा में जाट आरक्षण की मांग करने वाले किसान की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


साथ ही पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। जाटों को केंद्र और हरियाणा में आरक्षण दिलाने की मांग की। इस दौरान अखिल भारतीय जाट मंच के मंडल अध्यक्ष प्रदीप मलिक, मिंटू मलिक, मास्टर सतपाल, विनीत, रजत, अनिल मलिक, मंडल सचिव प्रमेंद्र, सोनू, श्याम सिंह, कोशी और विवेक, राष्ट्रीय लोकदल के छात्र सभा जिलाध्यक्ष विशाल किरोड़ी, अंकुर देशवाल, सन्नी बधेव, मोहित राठी, प्रवीण, ओमेश, कल्लू भाज्जू, राकेश पाल और सोहनपाल सिंह तथा भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव अनिल मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें