फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: कांवड़ यात्रा के दौरान चालू होगा जंधेड़ी रेलवे उपरिगामी पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के जंधेड़ी रेलवे फाटक पर बने उपरिगामी पुल की कांवड़ यात्रा दौरान शुरू होने की उम्मीद जगी है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों का कहना है कि हाईवे के जंधेड़ी उपरिगामी पुल को इसी माह चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से लोनी, बलवा, जंधेड़ी और रामपुर मनिहारन में उपरिगामी पुल प्रस्तावित किए गए थे। गाजियाबाद जिले में लोनी और शामली जिले में बलवा का उपरिगामी पुल बनकर चालू हो चुके हैं। शामली और सहारनपुर जिले की सीमा पर जंधेड़ी और रामपुर मनिहारन में रेलवे के उपरिगामी पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है। ज्यादातर कार्य पूरा हो चुका है। जलालाबाद की ओर उपरिगामी पुल पर तारकाल डालकर दोनों लाइन को पूरा कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत के इंजीनियर राजन पांडे ने बताया कि हरिद्वार कांवड़ यात्रा 22 जुलाई से शुरू होेर ही है। कांवड़ यात्रा के दौरान जंधेड़ी उपरिगामी पुल को वाहनों के लिए चालू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारनपुर मेें उपरिगामी पुल दिसंबर तक पूरा हो पाएगा।


-नए साल पर चालू हो सकता है याकूबपुर अंबेहटा टोल
शामली। दिल्ली-शामली-सहारनपुर हाईवे पर बागपत जिले में रमाला थाने के पास टोल बेरियर चालू हो चुका है। वहीं शामली-सहारनपुर हाईवे पर दूसरे टोल का निर्माण शामली जिले की सीमा पर याकूबपुर अंबेहटा गांव के बाहर हो चुका है। हाईवे के बलवा, जंधेड़ी और रामपुर मनिहारन में उपरिगामी पुल का निर्माण अधूरा होने से टाेल चालू नहीं हो पाया है। रामपुर मनिहारन उपरिगामी इस साल दिसबर में पूरा हो जाने के बाद दूसरा टोल बैरियर चालू हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें