कैराना के जंधेडी में मृतक शिवम के पिता रंतेश विलाप करते-संवाद
- फोटो : Archive
कैराना (शामली)। पानीपत के बापौली स्थित टेक्सटाइल फैक्टरी में टैंक की सफाई के दौरान जंधेडी निवासी 18 वर्षीय शिवम और उसके चचेरे भाई 19 वर्षीय नितिन की मौत से पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव गांव लाए गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मृतक शिवम का पिता रंतेश मजदूरी के लिए मध्य प्रदेश गए हुए थे। बेटे की मौत की खबर मिलते ही वह देर रात गांव पहुंचे। इकलौते बेटे की मौत से पिता रंतेश, मां रीना और परिवार की पांचों बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया गया कि शिवम पांच बहनों का इकलौता भाई था और परिवार का सहारा भी था। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर थी और पिता मजदूरी कर किसी तरह घर चला रहे थे। ऐसे में बेटे की मौत ने परिवार को पूरी तरह तोड़ दिया।
वहीं, नितिन के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ है। उसकी मां अकरेश बेटे की मौत के गम में बार-बार बेहोश हो रही थीं।शुक्रवार शाम जैसे ही दोनों युवकों के शव गांव पहुंचे, पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई
कैराना के जंधेडी में मृतक शिवम के पिता रंतेश विलाप करते-संवाद- फोटो : Archive