फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जलालाबाद-एक किलोमीटर के बाईपास मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे, आवागमन में परेशानी

विज्ञापन
जलालाबाद-आजाद चौक से जाने वाला बदहाल हरिद्वार बाईपास मार्ग।
विज्ञापन
जलालाबाद। रोडवेज डिपो से आजाद चौक होते हुए मालन नदी पुल तक हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। एक किलोमीटर के बाईपास मार्ग पर राहगीर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के वाहन और क्षेत्रीय राहगीरों को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन


नजीबाबाद के रोडवेज डिपो से आजाद चौक होते हुए मालन नदी पुल तक करीब एक किलोमीटर का हरिद्वार बाईपास मार्ग बदहाल है। छोटे-बड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त मार्ग पर आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है। क्षेत्रवासी फुरकान खान, शहाबुद्दीन, अबुल वफा एड., नफीस अहमद, आफताब आलम का कहना है कि हरिद्वार और देहरादून जाने वाले छोटे-बड़े वाहन इसी मार्ग से होकर अपने गंतव्य को रवाना होते हैं। इसी बाईपास मार्ग पर तीन कक्षीय न्यायालय भी हैं जहां लोगों का बड़ी संख्या में आना-जाना लगा रहता है। मार्ग पर हर कदम पर गड्ढे हैं, जिससे राहगीर और क्षेत्रवासी परेशानी हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों के वाहन भी इसी मार्ग से होकर हरिद्वार के के लिए रवाना होते हैं। गड्ढों में जलभराव होने से हालात और भी बदतर हो जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों का रोजाना इसी मार्ग से आवागमन होता है, लेकिन मार्ग को दुरुस्त कराने के प्रयास नहीं किए जा रहे।
विज्ञापन

- मौसम साफ होने पर गड्ढों को भरने का कार्य कराया जाएगा। बाईपास मार्ग पर ग्राम पंचायत हर्सबाड़ा द्वारा कूड़ा डाला जा रहा है, जिससे मार्ग की जल निकासी अवरूद्ध हो गई है और राहगीरों को जलभराव की परेशानी झेलनी पड़ रही है। - एमसी पांडेय, एई, लोक निर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें