सीबीएसई परीक्षाफल में शहर के सिल्वर बेल्स स्कूल के जय गुप्ता ने 500 में से 493 नंबर लेकर जिला टॉप किया है। सेंटआरसी कांवेंट स्कूल के दो छात्र मेहुल गर्ग और निश्चय गोयल 491 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। इंटर की तरह इस बार भी लड़कियों ने बाजी मारी। जिले के टॉपर 32 परीक्षार्थियों में 19 छात्राएं हैं।
सिल्वर बेल्स स्कूल के छात्र जय गुप्ता झिंझाना कस्बे के रहने वाले हैं। उसके पिता विपिन गुप्ता पेंट की दुकान करते हैं। दूसरे नंबर पर सेंट आरसी कांवेंट स्कूल के निश्चय और गोयल रहे। दोनों के पिता भी बिजनेसमैन हैं। तीसरे नंबर पर बीएसएम स्कूल के गौरव कुमार और मनन चौधरी रहे। दोनों को 490 अंक मिले हैं।
टाप थ्री में लड़के अव्वल
जिले के 32 मेधावी छात्रों की मेरिट में 19 छात्राएं हैं, हालांकि टॉप थ्री में पांचों लड़के हैं। इनमें एक सिल्वर बेल्स, सेंट आरसी और दो बीएसएम स्कूल से हैं। सभी मेधावियों को कालेज प्रबंधन ने भी बधाई दी है।
शहर के स्कूलों का दबदबा
परीक्षाफल में शहर के स्कूलों का दबदबा रहा है। टॉपर्स लिस्ट में सबसे ज्यादा 13 छात्र सिल्वर बेल्स के हैं। इसके अलावा शहर के सेंट आरसी कांवेंट, बीएसएम स्कूल, एसडीआरआर, मदरलैंड, सूरजमल, स्कॉटिश इंटरनेशनल, के अलावा थानाभवन के अपर्ण पब्लिक स्कूल ,ऊन के वनस्थली एकेडमी और झिंझाना के एसडीएस स्कूल भी शामिल हैं।
जय गुप्ता सिल्वर बेल्स स्कूल शामली 493
मेहुल गर्ग सेंटआरसी कांवेंट शामली 491
निश्चय गोलय सेंट आरसी कांवेंट स्कूल 491
गौरव कुमार बीएसएम स्कूल शामली 490
मनन चौधरी बीएसएम स्कूल शामली 490
प्रज्ञा शर्मा अर्पण प.स्कूल थानाभवन 489
वंशिका सिल्वर बेल्स शामली 489
अदिति दीक्षित सिल्वर बेल्स शामली 489
अर्चिता धवन सिल्वर बेल्स शामली 489
मुस्कान जैन सिल्वर बेल्स शामली 489
रिमझिम मित्तल एसडीआरआर शामली 488
लक्ष्य निर्वाल बीएसएम स्कूल शामली 487
अरुषि जैन सिल्वर बेल्स शामली 487
ऐशी मित्रा सिल्वर बेल्स शामली 487
अदिति सिंह सिल्वर बेल्स स्कूल 487
अवनीगर्ग सिल्वर बेल्स शामली 486
श्रेष्ठ गर्ग एसडीएस कांवेंट झिंझाना 486
जाहनवी चौधरी बीएसएम स्कूल शामली 485
दिव्यांशी सेंटआरसी कांवेंट शामली 485
प्राची मलिक महाराजा सूरजमल शामली 485
वटिका गोयल मदरलैंड स्कूल शामली 485
अनुष्का गर्ग सिल्वर बेल्स शामली 485
अवि सिल्वर बेल्स शामली 485
आयुुषी चौधरी वनस्थली एकेडमी ऊन 483
अक्षय कुमार एसडीआरआर शामली 483
खुशी शर्मा अपर्ण पब्लिक स्कूल थानाभवन 483
कुशाग्र अग्रवाल सिल्वर बेल्स शामली 483
समीर कुल्हेरिया सिल्वर बेल्स शामली 483
सुभांश गर्ग सिल्वर बेल्स 483
अक्षित सिंह सेंटआरसी झिंझाना 483
दीपाली शर्मा स्कॉटिस इंटरनेशनल शामली 482
शैली जयंत सिल्वर बेल्स स्कूल शामली 482
परीक्षाफल को लेकर असमंजस में रहे स्कूल कालेज
शामली। परीक्षाफल को लेकर छात्र और कालेज भी असमजंस में थे। दोपहर तक भी किसी को नहीं पता था कि आज परीक्षाफल आ जाएगा।स्कूलों में अवकाश हो चुका था करीब डेढ़ बजे रिजल्ट आने का शोर मचा लेकिन स्कूल कालेज भी कंफर्म नहीं थे। करीब दो बजे कंफर्म हुआ तो इसके बाद स्कूलों ने अपने यहां कंप्यूटर सिस्टम पर परीक्षाफल देखना शुरु किया। कालेज के मेधावी छात्रों को फोन करके बुलाया गया।