फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गुड़-शक्कर उत्पादकों को मिलेगा ऋण, कारोबार को बढ़ावा देने की तैयारी

Fri, 01 May 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एक जिला एक उत्पाद की तर्ज पर अब एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत गुड़, शक्कर और खांडसारी उत्पादों को बढ़ावा देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए जिले की संबंधित इकाइयों की सूची तैयार कर कानपुर स्थित निदेशालय को भेजी जा रही है।
विज्ञापन




गुड़-शक्कर और खांडसारी उत्पादों से जुड़ी इकाइयों और उनसे बनने वाले उत्पादों का सर्वेक्षण कर सूची तैयार की जा रही है। इस सूची के आधार पर उत्पादकों को ऋण उपलब्ध कराकर उनके कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे उन्हें राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पहचान मिल सके।

बताया गया है कि प्रत्येक जिले से कम से कम 30-35 उत्पादकों की सूची मांगी गई है। जिला उद्योग केंद्र के अधिकारी तेजी से सर्वेक्षण कार्य में जुटे हुए हैं, ताकि निर्धारित समय में रिपोर्ट भेजी जा सके।
विज्ञापन




जिला उद्योग केंद्र की उपायुक्त रितिका गुप्ता ने बताया कि अगले 24 घंटों में गुड़, शक्कर और खांडसारी उत्पादों से जुड़ी इकाइयों की सूची कानपुर निदेशालय को भेज दी जाएगी। निदेशालय से स्वीकृति मिलने के बाद चयनित उत्पादकों को ऋण उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे उनके कारोबार को नई गति मिलेगी।

इससे पहले एक जनपद एक उत्पाद योजना में शामली के रिमधुरा उद्योग को शामिल किया जा चुका है, जबकि अब एक जनपद एक व्यंजन के तहत गुड़-शक्कर आधारित उत्पादों को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें