शामली पंजाबी कॉलोनी रघुनाथ मंदिर में विभीषिका स्मृति दिवस पर शिंधी समाज के पदाधिकारियों के सा
शामली। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत रघुनाथ मंदिर में पंजाबी व सिंधी समाज के पदाधिकारियों के साथ अपर जिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा बैठक की गई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों के साथ वार्ता करते हुए बताया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासन के निर्देशानुसार विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। बैठक में बताया गया कि पंजाबी कॉलोनी से राष्ट्रध्वज के साथ मौन यात्रा निकाली जाएगी जो गुरुद्वारे से होते हुए शिव चौक से हनुमान धाम अग्रसेन हाल तक जाएगी। जहां पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का भी आयोजन होगा और विभाजन के समय की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जायेगी और उस समय की घटनाओं के फोटो की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। संवाद