फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए रखा सामान चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन





गढीपुख्ता। क्षेत्र के गांव खेडकी में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर बेटी की शादी के लिए एकत्र किया गया लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। घटना के समय गृहस्वामी पत्नी के साथ बेटी को दवाई दिलाने के लिए गया हुआ था। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव खेडकी निवासी सतपाल पुत्र टीकाराम शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अपनी पत्नी के साथ बेटी को दवा दिलाने के लिए गांव भैंसवाल गया था, जबकि उसकी दो बेटियां स्कूल गयी हुई थी। जिसके चलते घर पर कोई मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोर सतपाल के घर में घुस गए और वहां से बीस हजार रुपये की नकदी के अलावा सोने चांदी के जेवरात आदि चोरी कर फरार हो गए। सुबह करीब 11 बजे सतपाल घर पहुंचा तो घर में सारा सामान बिखरा देख उसे चोरी कर पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल की सूचना पर ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी, इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सतपाल ने बताया कि बेटी की शादी के लिए एकत्र किए गए नकदी व सोने चांदी के जेवरात, जिनमें सोने के कुंडल, गले का लाकेट, चांदी की पायजेब, चुटकी आदि भी चोर ले गए। पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें