फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रात बाद तक हुई बारिश, ओले पड़े

विज्ञापन
कैराना बरसात के कारण तहसील में भरा पानी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
आधी रात बाद तक हुई बारिश, ओले पड़े
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद आधी रात तक झमाझम बारिश हुई। झमाझम बारिश के साथ ओले पड़े। दिन निकलते ही आकाश में बादलों के बीच हलकी धूप निकली। पूरे दिन कभी हलकी धूप और बादल छाए रहने से पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी और रात के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वा हवा चलने से दिन का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और 14 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। शुक्रवार को भी तेज हवाओं के साथ- साथ बारिश होने के आसार हैं।
बुधवार की देर रात पश्चिमी विक्षोभ असर जिले में पहुंच गया। देेर रात्रि प्रारंभ हुई झमाझम बारिश मध्यरात्रि तक हुई। बारिश के साथ - साथ ओले पड़े। लगभग दस मिनट तक हुई ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, आलू, लौकी, चना को नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि का असर मुंडेंट, बधेव, टिटौली, टपराना, गोहरनी, भैंसवाल समेत कई गांवों में हुआ। बृहस्पतिवार को दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए रहने के बाद हलकी धूप निकली। पिछले 24 घंटो में दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोत्तरी और रात के तापमान में एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। पूर्वी यमुना खंड के उपराजस्व अधिकारी अंबुज कुमार के मुताबिक बुधवार की रात्रि 9 बजे से लेकर बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे तक 85 एम एम बारिश रिकार्ड की गई है। 85 एम एम बारिश इस सर्दी की सबसे अधिक रिकार्ड की गई है। सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डाक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि शुक्रवार- शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होगी। अगले सप्ताह 17 मार्च के बाद मौसम में बदलाव आएगा। बारिश से मौसम बिगड़ेगा।
विज्ञापन

ओले से गेहूं -सरसों को भारी क्षति
-फोटो समाचार---
शामली। टपराना गांव के प्रगतिशील किसान बासिंद अली खान का कहना है कि बारिश से गेहूं- सरसों और लौकी की फसल को नुकसान है। उनका कहना है कि 50 बीघा में से दस बीघा, गेहूं की फसल बोई है। गेहूं की फसल मे दाना बन रहा था, ओले से गेहूं की दाना गिर गया है। सरसों में दाना पक गया था। वह झड़ गया है।
विज्ञापन

गेहूं- चने में 70 और सरसों में 40 प्रतिशत नुकसान
--फोटो समाचार---
शामली। भैंसवाल गांव के प्रगतिशील किसान नामित्त पंवार का कहना है कि बारिश से अगेती गेहूं- चने की फसल को 70 प्रतिशत, सरसों में चालीस प्रतिशत नुकसान है। सरसों और चने की फसल लोटपोट हो गई है। सरसों की फसल जो पककर तैयार थी, सरसों की फली फट गई है। गेहूं की बढ़वार रुक गई है। गेहूं और सरसों में फंगस आ गया है। गोहरनी गांव निवासी सुधीर कुमार का कहना है कि बारिश और तेज हवा से आम का बोर, लीची, नाशपत्ती का फल को नुकसान पहुंचा है।

कैराना क्षेत्र के गांव पंजीठ खेतो में भरा पानी- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद क्षेत्र में बारिश से खराब हुई तरबूज की फसल दिखाता किसान- फोटो : SHAMLI

शामली करौडी मार्ग पर रेलवे अंडरपास में पानी भरने से खराब हूऐ वाहन- फोटो : SHAMLI

शामली करौडी मार्ग पर रेलवे अंडरपास में पानी भरने से खराब हूऐ वाहन- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें