थानाभवन/जलालाबाद (शामली)। हिंड गांव से अपहरण करने के बाद दाेनों छात्राें की हत्या करने में किसी जानने वाले का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटना के बाद गांव के पांच जगह पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मगर किसी भी सीसीटीवी कैमरे में दोनों छात्र एक साथ जाते नजर नहीं आए। पुलिस का मानना है कि किसी अपने ने ही प्री प्लान के साथ वारदात को अंजाम दिया है। दोनों छात्राें के शव पानी में गिरने के कारण फूल चुके थे। पुलिस ने आशंका जताई अपहरण करने के बाद सोमवार को ही दोनों छात्रों की हत्या कर शवों को ईंट भट्ठों की खदान में भरे पानी में डाला गया।
अंतिम बार दादा ने घर भेजा था दोनों बच्चों को
सोमवार की शाम गांव में ही दोनों छात्र एक साथ खेल रहे थे। इसी दौरान खालिक के दादा सलावत ने उन्हें देख लिया तथा दोनों को धमकाते हुए कहा कि घर चले जाओ और खाना ख लो। इसके बाद दोनों घरों के लिए चल दिए थे। मगर घर नहीं पहुंचे। पुलिस का कहना है कि इसके बाद दोनों छात्रों को किसी ने भी गांव में नहीं देखा। घर जाते समय ही दोनों लापता हुए।
पढ़ने में होशियार थे दोनों छात्र
खालिक के ताऊ मो. अली ने बताया कि दोनों छात्र पढ़ने में काफी होशियार थे। खालिक ने हाल ही में स्काॅटिश इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन और छात्रवृत्ति और कक्षा दो में पढ़ने का टेस्ट भी पास कर लिया था। एक सितंबर को उसे एडमिशन लेना था। इसके अलावा वीशू भी पढ़ने काफी होशियार था। हर बार टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करता था।