फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अधिवक्ताओं ने चैंबर बंद कर किया धरना-प्रदर्शन

Thu, 31 Aug 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज की घटना के विरोध में अधिवक्ताओं ने चैंबर बंद करके धरना-प्रदर्शन किया और नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एक दिन पहले हापुड़ में अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में कैराना बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं में उबाल आ गया। हंगामा की आशंका को देखते हुए सुबह से ही कचहरी के गेट पर कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार मौर्य भारी पुलिस बल और पीएसी के जवानों के साथ मौजूद रहे। सुबह करीब साढे 11 बजे अधिवक्ताओं ने अपने चैंबर बंद करने के बाद पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा वही पर फर्श पर बैठे गए।
बाद में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने मांग की कि आरोपी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराकर गिरफ्तारी की जाए। इसके चलते अधिवक्ता पूरे दिन हड़ताल पर रहे। इस अवसर पर ब्रह्मपाल सिंह चौहान, अशोक कुमार, शगुन मित्तल, प्रमोद चौहान, नीरज चौहान, राम कुमार वशिष्ठ, इंतजार अहमद, नसीम अहमद, राजकुमार आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें