कैराना। जामा मस्जिद की वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्रों को पुरस्कृत कर उनका प्रोत्साहित किया गया।
ग्राम जहानपुरा की जामा मस्जिद में रविवार को वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार छात्र छात्राओं को पठन-पाठन की सामग्री प्रदान कर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। मुख्य अतिथि कारी अहसान ने कहा कि आज के दौर में तालीम बहुत ही आवश्यक हैं। तालीम के बिना इंसान को अपने अधिकारों व कर्तव्यों की सही जानकारी नहीं हो पाती। बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम देना हमारा नैतिक दायित्व हैं। मौलाना रिफाकत ने कहा अच्छी तालीम हासिल करके ही बच्चे देश व समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकते हैं। जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती आलम ने देश के हालात व कोरोना महामारी से देशवासियों की हिफाजत के लिए दुआ कराई। मौके पर कारी काशिद, मौलाना रिफाकत, कारी मुबारक, कारी अहसान, प्रवेज अली, असांर अली, मुफ्ती आलाम, डॉ अकरम, फारूख मौजूद रहें।