फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सफलता पाने के लिए लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी’

विज्ञापन
ामली में राईफल क्लब पर आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेती महिला निशानेबाज। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब लिलौन में तीन दिवसीय चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप शुरू हुई। अंतर्राष्ट्रीय कोच डॉ. राजपाल सिंह ने शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन किया। उन्होंने निशानेबाजों से कहा कि वह लक्ष्य निर्धारित करने से ही सफलता मिलती है।
विज्ञापन

रविवार को क्लब पर शुरू हुई चैंपियनशिप में डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि शूटर जब अभ्यास करने जाए, तो उससे पहले उसे अपना उद्देश्य तय करना चाहिए। उसे राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचना है। उन्होंने कहा कि शूटर फोन से जितना दूर रहेंगे, उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी। फोन का ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से बहुत से निशानेबाज अपने उद्देश्य से भटक रहे हैं। अभिभावकों को भी चाहिए कि वे अपने बच्चों को फोन से दूर रखें, ताकि उनकी आंखें और दिमाग दोनों संतुलन में रहे।
क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि पहले दिन उद्घाटन मैच में बागपत, जौहड़ी, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और शामली के निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया। एयर राइफल पीप साइट स्पर्धा में मुनव्वर मंसूरी राइफल क्लब के ध्रुव गुप्ता, साकिब चौधरी ने बढ़त बनाई। एयर पिस्टल वूमन स्पर्धा में जौहड़ी की डोली, मुजफ्फरनगर की माही चौधरी और अवंतिका बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

एयर पिस्टल मेन स्पर्धा में सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली के अभय तोमर, जौहड़ी के दक्ष तोमर और अर्जुन तोमर आगे चल रहे हैं। मौके पर कोच प्रमोद धीमान, शमीम अहमद, राजपाल सिंह, प्रियांशु शर्मा और नदीम मंसूरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें