फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते शर्मसार: पत्नी ने खुद लिखी पटकथा, प्रेमी के दोस्तों को एक लाख की सुपारी दी, फिर सामने कराई पति की हत्या

Tue, 02 Jan 2024 10:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में थानाभवन में किसान की हत्या के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ। किसान की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके भाइयों संग मिलकर कराई थी। इसके लिए उसने सुपारी दी थी। पुलिस ने तीन सगे भाइयों समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाभवन क्षेत्र के उमरपुर नांगल गांव के रजवबहे में मिले किसान इस्तखार हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया। प्रेम प्रसंग में बाधक बनने पर इस्तकार की प त्नी ने ही आरोपियों को एक लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी।
विज्ञापन


हैरत की बात है कि खुद पत्नी ने ही हत्या से पूर्व पति को चाय में नशीला पदार्थ पिलाया। इसके बाद पत्नी के सामने ही प्रेमी और उसके साथियों ने रस्सी से गला दबाकर इस्तकार की हत्या की । पत्नी ने शव को ठिकाने लगाने के बाद एक लाख रुपये प्रेमी के दोस्तों को देने का दावा किया था।

पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी, प्रेमी को दो भाईयों समेत छह को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त कार, रस्सी भी पुलिस ने बरामद कर ली है।

पुलिस को 30 दिसंबर को उमरपुर से नांगल जाने वाले रजबहे के पास व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। शव की पहचान जलालाबाद के रहने वाले इफ्तकार पुत्र मुस्तफा निवासी मौहल्ला जामिन अली के रुप में की गई थी। मृतक खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। पुलिस ने अज्ञात में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
एसपी अभिषेक ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में सहारनपुर के ननौता के रहने वाले प्रेमी अबरार, मौ. शोएब, मौ. ओवेश, सहारनपुर के बड़ा गांव निवासी भूरा उर्फ अक्षय, सुधीर, जलालाबाद निवासी जकिया पत्नी इस्तकार को गिरफ्तार कर लिया। सभी ने इस्तकार की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए प्रेमी अबरार ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह ननौता के मोहल्ला शेखजादगान का रहने वाला है। उसकी बहन रेशमा की शादी थानाभवन में मोहल्ला सराय में हुई थी। जलालाबाद के मोहल्ला जामिन अली की जकिया का मौ. सराय में ही उसकी बहन की घर के बराबर में मायका है। वह बहन से मिलने जाता था तो उसकी मुलाकात जकिया से हो गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। आईएमओ एप्लीकेशन के माध्यमय से दोनों बात करते थे मगर जकिया के पति को उनके प्रेम प्रसंग के बारे में पता लग गया। पति ने जकिया की पिटाई भी की। जिस पर जकिया ने उसे पति की हत्या करने की बात कहीं। 

पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
कहा कि पति की हत्या के बाद दोनों आराम से रहेंगे। पति को 29 दिसंबर को बाइक पर वह लेकर ननौता के मोहल्ला शेखजादगान पहुंची। जहां पर जकिया ने ही चाय बनाई और पति की चाय में नशीला पदार्थ मिला दिया। बेहोश होने पर पर रस्सी से गला दबाकर मैंने, अपने भाई शोएब और ओवेश और अन्य की मदद से रस्सी से गला दबाकर इस्तकार की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन

पति की हत्या - फोटो : Amar Ujala
मानवता हुई शर्मसार, जब जक दम नहीं निकल गया देखी रहती पत्नी
ननौता में ले जाने के बाद इस्तकार को रस्सी से फंदा लगाकर आरोपी जान से मार रहे थे, जबकि उसकी पत्नी सामने खड़ी हुई देख रही थी। आरोपियों ने खुलासा किया कि जब तक पति का दम नही निकल गया, जकिया दूर से दृश्य को देखती रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें