फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के बकाएदारों को नोटिस जारी

Tue, 15 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
पॉवर कट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली ने हाउस टैक्स के रूप में एक दिन में तीन लाख रुपये की वसूली करके नया रिकार्ड कायम किया है। बिजली विभाग के कैश काउंटरों पर मंगलवार को 79 लाख रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन


बिजली विभाग ने दस हजार रुपये से ऊपर व एक लाख के बीच के 34 हजार बकाएदारों को नोटिस भेजकर 24 नवंबर तक बकाया जमा कराने के निर्देश दिए हैं। बकाया जमा न कराने पर  थानों में बकाएदारों के खिलाफ  एफआई आर दर्ज कराई जाएगी। 

उत्तर प्रदेश शासन के 24 नवंबर तक बिजली बिल एवं हाउस, वाटर टैक्स के लिए पांच सौ, एक हजार रुपये के नोट जमा करने की अनुमति दिए जाने से लोगों की भीड़ लगी रही।  नगरपालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि नगरपालिका परिषद में मंगलवार को  तीन लाख रुपये की हाउस टैक्स की जबरदस्त वसूली हुई है। उनका कहना है कि नगरपालिका परिषद द्वारा हाउस टैक्स के रूप में कुल पांच लाख रुपये की वसूली हुई है।
विज्ञापन


 बिजली विभाग कार्यालयों के कैश काउंटर व वैन वसूली की 79 लाख रुपये की वसूली हुई है। बिजली विभाग के एसई अशोक कुमार ने बताया कि दस  हजार से अधिक और एक लाख तक के 34 हजार बकाएदारों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। बकाएदारों से 24 नवंबर तक बकाया जमा कराने का अनुरोध किया गया है। बकाया न जमा करने पर एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी गई है।

उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक के 4800 बकाएदार हैं। जिनके खिलाफ वसूली अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को 79 लाख वसूली मिलाकर अभी तक बिजली विभाग छह करोड़ 41 लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें