फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Israel-Iran War: शामली में 1500 का मिल रहा घरेलू गैस सिलिंडर, जान लें कितने में ब्लैक हो रहा कमर्शियल वाला

Wed, 11 Mar 2026 04:44 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

Shamli News: जिले में 900 में मिलने वाला घरेलू गैस सिलिंडर डेढ़ हजार रुपये में मिल रहा है। वहीं 1900 में मिलने वाला कमर्शियल गैस सिलिंडर 2200 रुपये तक में मिल रहा है। अमर उजाला की पड़ताल ये सामने आया। वहीं जिला आपूर्ति अधिकारी का कहना है कि जिले में गैस की कोई किल्लत नहीं है। 
 
विज्ञापन
शामली में एक एजेंसी पर गैस के लिए खड़े उपभोक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका-इस्रायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर अब शामली जनपद में एलपीजी गैस की सप्लाई पर भी दिखाई देने लगा है। गैस सिलिंडर की आपूर्ति कम होने से बाजार में कालाबाजारी शुरू हो गई है। जो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर पहले करीब 1900 रुपये में मिल जाता था, वह अब 2200 से लेकर 2800 रुपये तक में बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

 

सबसे ज्यादा परेशानी होटल, ढाबा और हलवाई का काम करने वाले लोगों को हो रही है। उन्हें मजबूरी में महंगे दामों पर सिलिंडर खरीदने पड़ रहे हैं। कई संचालकों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उन्हें अपने होटल और ढाबे बंद करने पड़ सकते हैं।
 

पड़ताल में सामने आई कालाबाजारी
स्थान: दिल्ली रोड, शामली
संवाददाता: होटल के लिए सिलिंडर चाहिए, मिल जाएगा?
दुकानदार: मिल जाएगा, 2200 रुपये लगेंगे।

संवाददाता: कुछ कम हो जाएगा क्या?
दुकानदार: नहीं, वैसे ही सिलिंडरों की कमी चल रही है।

स्थान: मुख्य मार्ग, कांधला
संवाददाता:सिलिंडर कितने का मिलेगा?
दुकानदार: 1500 रुपये में मिल जाएगा।

संवाददाता: पहले तो 900 रुपये में मिलता था।
दुकानदार: अब रेट बढ़ गए हैं, सिलिंडरों की कमी चल रही है।
 

अधिक दाम देकर खरीद रहे सिलेंडर
मुजफ्फरनगर रोड पर होटल चलाने वाले राजू और शिवम का कहना है कि पिछले कई दिनों से कॉमर्शियल सिलिंडर आसानी से नहीं मिल रहे हैं। मजबूरी में उन्हें 2200 रुपये तक में सिलिंडर खरीदना पड़ रहा है। वहीं कुलदीप और सन्नी ने बताया कि दिल्ली रोड से 2200 से 2500 रुपये तक में सिलिंडर खरीद रहे हैं। यदि इसी तरह सिलेंडर की कमी बनी रही तो ढाबा बंद कर कोई दूसरा काम करना पड़ेगा।


 

हलवाई और ढाबों पर लौट सकता है भट्ठियों का दौर
कॉमर्शियल सिलिंडर की कमी का असर हलवाई की दुकानों, चाट की दुकानों और ढाबों पर साफ दिखाई देने लगा है। दुकानदारों का कहना है कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो उन्हें पुराने समय की तरह लकड़ी या कोयले की भट्ठियां जलानी पड़ेंगी।
 
विज्ञापन

ये बोले अधिकारी 
जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव का कहना है कि जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। कॉमर्शियल सिलिंडर स्कूलों और अस्पतालों को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यदि कहीं गैस सिलिंडर की कालाबाजारी या अधिक कीमत वसूली की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें