फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराई के रास्ते पर जाने से रोकता है इस्लाम धर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बुराई के रास्ते पर जाने से रोकता है इस्लाम धर्म
विज्ञापन

कांधला। कस्बे की नई बस्ती स्थित मदरसा जामिया दारुल उलूम इमदादिया में एक दिवसीय सालाना जलसे का आयोजन किया गया। जलसे में तलबाओं की दस्तारबंदी की गई।
सोमवार को आयोजित जलसे में को खिताब करते हुए हजरत मौलाना आकिल ने फरमाया कि मुसलमान को हर हाल में नमाज पढ़ना फर्ज है। मोहम्मद साहब के बताए गए रास्ते पर चलने से ही कौम की भलाई है। हजरत मौलाना अब्दुल्ला ने फरमाया कि इस्लाम किसी भी धर्म को बुरा कहने की इजाजत नहीं देता है। इस्लाम लोगों को बुराई के रास्ते पर जाने से रोकता है और भलाई की तरफ जाने की हिमायत करता है। जलसे में करीब छह तलबाओं की दस्तार बंदी की गई। जलसे में हजरत मौलाना आकिल ने देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई। जलसे में मदरसे के प्रबंधक मौलाना नवाब, मौलाना वासिल, मौलाना तासीम, मौलाना फैय्याज, मुफ्ती अकरम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें