फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय बनाने पर विवाद, मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। शौचालय बनाने को लेकर दुलावा गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दुलावा निवासी तनु कुमारी ने तहरीर देकर बताया कि उनका सरकारी योजना में शौचालय पास हुआ था। जिसके बाद सोमवार को वह अपने शौचालय का निर्माण करने का काम कर रहे थे। आरोप है कि उसी समय पड़ोस के ही रहने वाले एक परिवार ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। उसके बाद शौचालय का निर्माण तोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष ने भी तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष से रविंद्र व सचिव और दूसरे पक्ष से दीपचंद को हिरासत में लेकर उनका शांति भंग में चालान कर दिया है। इसके अलावा थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार को पैसों के लेन देन को लेकर कस्बे के ही एक महिला सहित पांच लोगों का आपस में विवाद चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने विनोद कुमार, अजय कुमार, विनय कुमार, नितिन व संतोष का शांति भंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें