फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएसआई एजेंट नोमान: पाकिस्तान से आता था फरमान, फिर कई खातों में रुपये डलवाता था नोमान, व्हॉट्सएप ने खोले राज

Thu, 15 May 2025 11:59 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

पानीपत पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया। उसके मोबाइल की व्हॉट्सएप चैट ने कई राज खोले। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी एजेंट नोमान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पानीपत में पकड़े गए कैराना निवासी नोमान इलाही के व्हॉट्सएप चैट से अलग-अलग खातों में रुपये भेजने की जानकारी मिली है। वह कई लोगों के खातों में रुपये डलवाता था। साथ ही पाकिस्तान के किसी एजेंट के कहने पर जन सेवा केंद्र के संचालक के माध्यम से नोमान के खाते में भी रुपये भेजे जाते थे। पानीपत, शामली पुलिस और विभिन्न खुफिया एजेंसियां इसकी जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन

बुधवार को पानीपत की सेक्टर 29 पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में कैराना के मोहल्ला बेगमपुर निवासी नोमान इलाही को गिरफ्तार किया था। नोमान इलाही से मिले मोबाइल में व्हॉट्सएप चैट ने कई राज खोले। व्हॉट्सएप द्वारा कैराना के जन सेवा केंद्र संचालक से चैट मिली, जिसमें अलग-अलग तारीखों में क्यूआर कोड भेजकर उन पर 4 से 5 हजार रुपये भिजवाए गए। इसके बाद पानीपत सीआईए (क्राइम इंवेस्टीगेशन एजेंसी) ने कैराना पहुंचकर जन सेवा केंद्र संचालक से पूछताछ की थी और उसे मनी ट्रांजेक्शन का डाटा लेकर पानीपत आने को कहा था।
 

वहीं बृहस्पतिवार को जन सेवा केंद्र संचालक अपनी दुकान पर नहीं मिला। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा और कैराना पुलिस के अलावा कई बड़ी जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि पाकिस्तानी एजेंट द्वारा क्यूआर कोड के द्वारा किस-किस व्यक्ति के खाते में रुपये भिजवाए गए हैं। 
 
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि नोमान इलाही पाकिस्तान में बैठे एसआईएस एजेंट इकबाल काना से सीधा संपर्क था। नोमान इलाही ने अलग-अलग शहरों में जासूसी के लिए अपने एजेंट बना रखे थे। जिनसे देश की सुरक्षा संबंधी जानकारी लेने के बाद उन्हें जन सेवा केंद्र द्वारा रुपये भेजता था। नगर में पूरे दिन सादी वर्दी में अलग-अलग जांच एजेंसी देखी गईं। कई अन्य जन सेवा केंद्र संचालकों की भी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें