फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरसेप्टर गाड़ी से ओवर स्पीड 35 वाहनों के चालान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत संभागीय परिवहन निगम व यातायात पुलिस द्वारा सीट बेल्ट लगाने और दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहनने और यातायात नियमों के पालन करने हेेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इंटरसेप्टर गाड़ी से ओवर स्पीड 35 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

बुधवार को एसटी तिराहा, गुरुद्वारा तिराहा, बुढ़ाना तिराहा पर यातायात के नियमों के पालन हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने वाले कार चालकों और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने वालों को यातायात प्रभारी भंवर सिंह, एआरटीओ मुंशीलाल ने फूल देकर सम्मानित किया। यातायात के नियमों के पालन के लिए पैंफलेट वितरित कर स्कूल के आने जाने वाले छात्र-छात्राओं को जागरूक किया। हेलमेट, सीट बेल्ट नहीं लगाने वालों को रोड साइन पैंफलेट व यातायात नियमों के पालन हेतु पैंफलेट वितरित किए। इसके अलावा एआरटीओ व यातायात प्रभारी द्वारा टैक्टर-ट्राली, भैंसा-बुग्गी आदि पर रिफ्लेक्टर लगाए ताकि रात में कोहरे के समय दुर्घटना से बचा जा सके। एआरटीओ मुंशीलाल ने बताया कि रोडवेज अड्डे पर गोष्ठी आयोजित कर चालक-परिचालकों को ओवर स्पीड, ओवर टेकिंग न करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने आदि यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर एआरएम मनोज वाजपेयी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे। एआरटीओ ने बताया कि लखनऊ से आई इंटरसेप्टर गाड़ी से ओवर स्पीड 35 वाहनों के चालान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें