फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जिले में 1307 करोड़ रुपयों का आएगा निवेश

Sun, 11 Feb 2024 01:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
अनुज गर्ग, पूर्व चेयरमैन आईआईए शामली
विज्ञापन
शामली। 19 फरवरी को प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले में 37 इकाइयां इस बार धरातल पर उतरेंगी। 1307 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिनमें पेपर से लेकर रिम धुरा और अन्य इकाइयां शामिल है। इकाइयों के शुरू होने से 4211 लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

जिले में उद्योगों को पंख लगाने के लिए इस बार 19 फरवरी को ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी प्रस्तावित की गई है। जिसको लेकर हाल ही में डीएम रविंद्र सिंह, जिला उपायुक्त जैसमीन फौजदार ने उद्यमियों की बैठक लेकर अधिक से अधिक निवेश तैयार कराने को कहा था। इस बार पेपर, व्हील, रिम धुरा, धागा, माचिस आदि की 37 इकाइयां धरातल पर उतरेगी। 1307 करोड़ रुपये की लागत के प्रोजेक्ट तैयार किए गए हैं। उपायुक्त उद्योग जैसमीन ने बताया कि प्रोजेक्ट तैयार कर लिए गए हैं। उद्यमियों को ऋण दिलाने की प्रक्रिया भी पूरी की जा रही है। प्रयास रहेगा कि सभी को जमीन भी समय से उपलब्ध कराई जाए। इस बार जिले की सिक्का पेपर मिल ने सबसे अधिक 400 करोड़ का निवेश किया है। इसके अलावा ज्ञान चेतना एजूकेशन ने 300 करोड़, सुपीरियर एग्रो ने 38 करोड़, सताक्षी बायोटेक ने 28 करोड़ का निवेश किया है। संवाद

निवेशकों ने इन विभागों में दिखाई रुचि
निवेशकों ने कृषि, पशुपालन, डेयरी, कॉपरेटिव, स्वास्थ्य, स्किल डवलपमेंट, फूड, बागवानी, टैक्स टाइल्स आदि में रुचि दिखाई है।



इनके प्रोजेक्ट किए गए हैं शामिल
निकिता पेपर मिल 60 करोड़

अमर स्प्लिंट्स प्राइवेट लिमिटेड 25 करोड़
महावीर उद्योग 10 करोड़
जय बद्री विशाल विशाल पैकिंग सॉल्यूशन 10 करोड़
हरिहंत उद्योग 10 करोड़

ज्ञान चेतना एजूकेशन सोसाइटी 300 करोड़

इंडिया रबड़ इंडस्ट्री 15 करोड़

कैरियर व्हील प्राइवेट लिमिटेड 25 करोड़

सिक्का पेपर प्राइवेट लिमिटेड 400 करोड़

श्री सताक्षी बायोटेक 28 करोड़

सुपीरियर बायो फ्यूल्स 90 करोड़

सुपीरियर एग्रो 38.62 करोड़
इसके अलावा 25 अन्य इकाइयों ने भी प्रस्ताव दिए है।
नोट : ब्योरा जिला उद्योग केंद्र से लिया गया है।
उद्यमियों की समस्याएं होगी दूर
प्रोजेक्ट के तहत ही जिले में पहला मेडिकल कॉलेज लगभग बनकर तैयार है। सरकार के सहयोग से उद्यमियों की उद्योग लगाने की समस्या दूर हो रही है। एमओयू से उद्यमियों का इनवेस्टमेंट बढ़ता है। साथ ही प्रोजेक्ट को चलाने में आसानी होती है।
विज्ञापन

.. मानस अजय संगल, चेयरमैन, अजय संगल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च

इस बार प्रशासन ने ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए चयनित किए गए प्रोजेक्ट पर ऋण उद्यमियों को दिला दिया है। इसके अलावा जमीन भी उपलब्ध कराई जा रही है। इससे उद्यमियों को प्रोजेक्ट को चलाने में मदद मिलेगी।

- अंकित गोयल, चेयरमैन साइमा

सरकार द्वारा जारी की गई एक्सपोर्ट सब्सिडी स्कीम का भी उद्यमियों को फायदा मिला है। 2017 की जो निवेश नीति थी उसमें ब्याज का भी फायदा हुआ। उसी से प्रेरित होकर इस बार नया टारगेट पूरा किया जाएगा। इन्वेस्टमेंट करने के बाद 250 लोगों को रोजगार दिया भी जा चुका है

-अनुज गर्ग, पूर्व चेयरमैन आईआईए शामली


पूर्व में हुआ था 2137 करोड़ का निवेश, धरातल पर नहीं उतरे पूरे
पूर्व में जिले की यदि बात की जाए तो जनपद को शासन की ओर से 750 करोड़ के निवेश का लक्ष्य मिला था। उद्यमियों ने इसे 2100 करोड़ के पार पहुंचाने का आश्वासन दिया था। तमाम असुविधाओं के बावजूद भी उद्यमियों ने इस आंकड़े को पार कर लिया था और जिलेभर से 2137 करोड़ निवेश के प्रस्ताव हुए थे। करीब 70 उद्यमियों ने विभिन्न प्रोजेक्ट का एमओयू कराया था। जल्द से जल्द उद्योगों को विकसित कर धरातल पर उतारने की तैयारी थी। मगर एक साल से अधिक का समय बीतने के बाद भी जिले में एमओयू किए गए सभी उद्योगों को अभी तक धरातल पर नहीं उतारा जा सका है। 70 में से 35 से अधिक उद्योगों को विकसित करने का कार्य शुरू कराया जा चुका है। मगर 35 का अभी बाकी है। हालांकि, तैयारी चल रही है।

अनुज गर्ग, पूर्व चेयरमैन आईआईए शामली

अनुज गर्ग, पूर्व चेयरमैन आईआईए शामली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें