फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिल में पेराई बंद से शहर में लगा जाम

Sun, 11 Feb 2024 01:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली एम एस के रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम
विज्ञापन
शाामली। तकनीकी खराबी के कारण शुगर मिल शामली में शनिवार को पेराई ठप हो गई। जिसके कारण शहर में विभिन्न स्थानों पर जाम लगा रहा। जाम के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। उधर, मिल पदाधिकारियों ने किसानों को मैसेज भेजा है कि मिल तकनीकी खराबी के कारण बंद है। अत: अग्रिम सूचना तक मिल में गन्ना लेकर आए। मिल के चालू होते ही आपको सूचित किया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले तीन दिन से मिल में तकनीकी खराबी के कारण पेराई सत्र प्रभावित हो रहा है। आए दिन मिल में खराबी के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को भी अचानक ही मिल में तकनीकी खराबी आ गई। जिसके कारण शहर में धीमानपुरा फाटक, बुढ़ाना रोड, कोतवाली के सामने, हनुमान धाम के पास गन्ने के वाहनों के कारण जाम लग गया। कई घंटे तक शहर जाम से जूझता रहा। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह जाम खुलवाया। किसान रमेश कुमार, शहजाद, मोहित का कह ना है कि आए दिन मिल में तकनीकी खराबी के कारण परेशानी होती है। मिल को ठीक कराने की तरफ प्रशासन को ध्यान देना चाहिए।

शामली एम एस के रोड पर गन्ने के वाहनो से लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें