फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, पांच घायल
विज्ञापन

कांधला। गांव इस्लामपुर घंसौली निवासी रजा ने तहरीर में बताया कि गांव के युवक ने उसके बेटे जैद के साथ मारपीट की थी। उसने इस मामले में विरोध किया तो आरोपी नसीम सहित छह लोग पीड़ित के घर पहुंचे और परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने लाठी डंडों से हमला किया, जिसमें परिवार की महिला सदीजा, सादाब, तौसिफ, यूसुफ, सरफराज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पीड़ित रजा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी नसीम, तहसीम, वसीम, खुर्शीद, अनीस, फिरदौस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें