फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई के लिए अभिभावकों को जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। बीएसएम स्कूल में आयोजित अध्यापक और अभिभावक सभा मेें बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई करने पर आमसहमति बनी।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएसएम स्कूल में अध्यापक और अभिभावक सभा आयोजित की गई। विद्यालय के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने कहा कि सभा का उद्देश्य सिर्फ अभिभावकों को ऑनलाइन के माध्यम शिक्षा के प्रति जागरूक करना है, ताकि बच्चे अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकें। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव जरूरी है। अभिभावकों, बच्चों और शिक्षक-शिक्षिकाओं को अनुशासित व संयमित जीवन जीने की आवश्यकता है। अपने आप को इससे बचाने हेतु सभी नियमों का पालन अनिवार्य है। मास्क, दो गज की दूरी और हाथों को 20 सेकेंड तक धोना आदि नियमों का पालन करना अनिवार्य है। इस समय स्वयं को सजग, चुस्त व तंदुरुस्त रखें। सभा में अभिभावकों के मन में उठी शंकाओं का निवारण किया गया। सभी वर्ग के छात्र-छात्राओं ने अपने अध्यापकों से पढ़ाई में आने वाली रुकावटों व अपने अध्ययन हेतु ऑन लाइन क्लास माध्यम की पूर्ण जानकारी प्राप्त की। मौके पर प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करना उनकी प्राथमिकता है। वह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे। ऑनलाइन कक्षाओं में सक्रियता से जुड़ें, भ्रम व अफवाहों पर ध्यान न दें व किसी के बहकावे में न आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें