फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक व डीसीएम सहित अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना गिरफ्तार
विज्ञापन

कांधला (शामली)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है। उससे तीन बाइक ,दो डीसीएम और एक तमंचा दो कारतूस बरामद किए हैं। उसके साथियों की तलाश हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि कस्बे के इस्लामपुर घसौली रोड पर दो व्यक्ति एक ही नंबर की दो अलग-अलग बाइक लिए खड़े हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस को आता देख एक व्यक्ति बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया, जबकि एक व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस पकड़े गए व्यक्ति और दोनों बाइकों को लेकर थाने ले आई। पुलिस ने दावा किया कि पकड़े गए व्यक्ति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड से वाहनों को चोरी करने के बाद नंबर प्लेट बदलकर चलाते हैं। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति के कब्जे से तीन बाइक दो डीसीएम और एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रिजवान निवासी मोहल्ला खैल कस्बा कांधला बताया है। पकड़े गए चोर ने अपने कई साथियों के नाम भी पुलिस को बताए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। उसके साथियों की तलाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें