फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर के दायरे में नहीं खुलेंगी इंटरनेट संंबंधी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
-बीएड की पांच केंद्रों पर प्रवेश परीक्षा आज, 2081 अभ्यर्थी होंगे शामिल
विज्ञापन

फोटो
शामली। डीएम रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएम ने प्रवेश परीक्षा निर्विघ्न और शुचिता पूर्ण संंपन्न कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक को निर्देश दिए। उन्होंने कहा परीक्षा को लेकर सभी संबंधित को जो दायित्व दिए गए हैं, उनका निर्वहन करते हुए पूरी मुस्तैदी से परीक्षा करानी है। जिला समन्वयक डाॅ. सुधीर कुमार व झांसी विश्वविद्यालय से प्रतिनिधि रघुवीर ने विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देश विस्तार से बताए। बैठक में एडीएम ने केंद्र प्रतिनिधि के रूप में तैनात किए गए सभी तहसीलदारों को परीक्षा से संबंधित सामग्री समय से परीक्षा परीक्षा केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने स्टैटिक मजिस्ट्रेट को परीक्षा केंद्रों पर अन्य परीक्षा पदाधिकारियों के साथ परीक्षा सामग्री की बारीकी से जांच को लेकर भी दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि परीक्षा केंद्र के 500 मीटर के दायरे में सभी इंटरनेट से संबंधित दुकानें बंद रहेंगी। जिले में निर्धारित पांच परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा, जिसमें 2081 अभ्यर्थी दोनों पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज, आरके पीजी कॉलेज, राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज, वीवी पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9 से 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगी। बैठक में एएसपी ओपी, जनपद समन्वयक प्रो. सुधीर कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, केंद्र प्रतिनिधि स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र पर्यवेक्षक, सभी केंद्राध्यक्ष मौजूद रहे। बैठक में परीक्षा को लेकर विश्वविद्यालय की निर्देश पुस्तिका का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें