फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: तमंचे से आतंकित कर बाइक लूटी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चौसाना। बिड़ौली रोड स्थित गुर्जरपुर मोड़ पर मंगलवार रात बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर एक युवक से बाइक लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की गई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी अर्जुन पुत्र धर्मपाल सिंह मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे बिड़ौली से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के निकट पहुंचा तो बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक लूट ली और फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने जानकारी कर बदमाशों की तलाश में नाकाबंदी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। मौके पर झिंझाना, चौसाना व ऊन पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें