शामली बुढ़ना रोड पर बरसात में छाता लगा कर जाती महिलाएं । संवाद
- फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।
शामली/ऊन/बिडौली। जिले में मौसम में फिर बदलाव आया। दोपहर से लेकर रात तक रुक-रुककर हल्की व मध्यम बारिश होती रही। बिडौली क्षेत्र में कुछ देर के लिए ओलवृष्टि हुई। बारिश व शीतलहर चलने से मौसम में ठिठुरन बन गई। अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में छह एमएम बारिश हुई।
तीन दिन बाद मौसम का मिजाज फिर बदला है। मंगलवार सुबह को धूप निकली। दस बजे बादल छा गए। इसके बाद 11 बजे तक कभी धूप तो कभी बादल छाने का सिलसिला चलता रहा। दोपहर 12 बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके बाद दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रही। रात में भी चलती रही बारिश चलती रही। हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। बारिश से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।
ऊन क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हल्की मध्यम बारिश हुई। गरज-चमक के बाद हुई बारिश से पट्टी नौतना में सड़कों पर जल भराव की स्थिति बन गई। इससे लोगों को आने जाने में परेशानी हुई ।बिडौली क्षेत्र में दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज बारिश के साथ कुछ देर तक ओलावृष्टि हुई। किसानों का कहना है कि बारिश के साथ ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों, गन्ना सहित अन्य फसलों को नुकसान होने की आशंका है। तेज हवा चलने से सरसो व गन्ने की फसल जमीन पर गिर गई, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि बुधवार को बादल छाये रहने और मौसम में ठंड बढ़ने के आसार है।
शामली बुढ़ना रोड पर बरसात में छाता लगा कर जाती महिलाएं । संवाद- फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।
शामली बुढ़ना रोड पर बरसात में छाता लगा कर जाती महिलाएं । संवाद- फोटो : मधुमक्खी के हमले में घायल अंकुल।