- जनपद में लगे है 36 हजार ट्रांसफार्मर, लोड बढ़ने पर खराब हो जाता है इंसुलेटर
- विद्युत निगम ने सभी एसडीओ, जेई को दिए मार्च से बदलने के आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। तापमान बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर बिजली का लोड बढ़ने लगा है, जिससे ट्रांसफार्मर की क्षमता कमजोर होने और उनका इंसुलेटर खराब होने की आशंका बढ़ गई है। विद्युत निगम ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित कर कराएगा। मार्च में इन्हें बदलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
विद्युत निगम अभी से गर्मी में आपूर्ति सुचारू रखने के लिए तैयारी में जुट गया है। जिससे शहरों व गांवों में लोगों को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े। निगम के उच्चाधिकारियों ने एसडीओ और जेई को ऐसे ट्रांसफार्मरों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं, जिनकी क्षमता कम है और ओवरलोड होकर इंसुलेटर खराब होने का खतरा है। अधिकारियों के अनुसार जनपद में करीब 36 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। इनमें 15 हजार से अधिक ट्रांसफार्मर ऐसे हैं। जिनके इंसुलेटर काफी कमजोर हैं। निगम ने इन्हें बदलने की तैयारी शुरू कर दी है। इन्हें बदलकर अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर रखवाए जाएंगे, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो। मार्च में यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगा। इसके अलावा अन्य ट्रांसफार्मरों के भी इंसुलेटर को अप्रैल से बदलने की कार्रवाई की जाएगी।
अधीक्षण अभियंता रामकुमार ने एक्सईन, सभी एसडीओ को जल्द कार्ययोजना बनाकर काम शुरू करने का निर्देश दिया है। ट्रांसफार्मरों के इंसुलेटर मार्च में बदले जाएंगे। जिससे उपभोक्ताओं को बिजली की किल्लत का सामना न करना पड़े।