शामली। पंचायत चुनाव के मद्देनजर सोशल मीडिया पर गलत एवं आपत्तिजनक सूचनाएं पोस्ट करने पर कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सोशल मीडिया पर निगरानी रखने के निर्देेश दिए हैं। साथ ही मीडिया सेल को भी सक्रिय कर दिया गया है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रक्रिया के दौरान एसएमएस तथा सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के फोटो, वीडियो, ऑडियो क्लिप अथवा टैक्स मेसेज पर विशेष निगरानी रखे जाने की आवश्यकता है। गलत, भ्रामक सूचनाएं एमएमएस तथा सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल किए जाने वाले कंटेंट जिससे कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, उन्हें लेकर सतर्कता बरती जाए। वायरल होने वाले मेसेज पर पूरी सतर्कता रखी जाए अथवा गलत, भ्रामक और सनसनीखेज सूचना फैलाने वाले व्यक्तियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने मीडिया सेल को भी सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं।