फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सड़क निर्माण में गुणवत्ता पूर्ण सामग्री लगाने के दिए निर्देश

Thu, 12 Sep 2024 01:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा लाखों रुपये की लागत से बनाई जा रही सीसी सड़क का पालिकाध्यक्ष ने निरीक्षण करते हुए सड़क निर्माण में गुणवत्ता के अनुसार सामग्री लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर के मयूर तिराहे से लेकर नवीन सब्जी मंडी तक क्षतिग्रस्त सड़क टूटी होने से लोगों को कई वर्षों से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नगर के लोगों सहित नगर पालिका परिषद के द्वारा जिलाधिकारी को शिकायत कर सड़क निर्माण कराए जाने की मांग की थी। कई वर्ष के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा नवीन सब्जी मंडी से लेकर मयूर तिराहे तक लाखों की लागत से सीसी सड़क का निर्माण शुरू कराया।
बुधवार को पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम कई लोगों के साथ निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने सड़क में लगाई जा रही सामग्री की जांच करते हुए ठेकेदार को गुणवत्ता के अनुसार सड़क निर्माण में सामग्री लगाए जाने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष नजमुल इस्लाम ने बताया कि कई लोगों ने शिकायत की थी कि मयूर तिराहे पर एक पुलिया है, पुलिया से पानी की निकासी को लेकर परेशानी होती है। उन्होंने ठेकेदार को निर्देशित किया की पुलिया का निर्माण कराने के बाद ही सीसी सड़क का निर्माण हो।उनके साथ मौलाना मेहराज, पूर्व प्रधान बबला सैनी, मौलाना अरशद, मुनव्वर जंग, मौलाना ज़िया आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें