फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों के शत-प्रतिशत कार्ड जारी करने के निर्देश

विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभा कक्ष में बैठक लेती डीएम जसजीत कौर व पूर्व आईजी विजय गर्ग व एएसपी राजेश श्रीव? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
दिव्यांगों के शत-प्रतिशत कार्ड जारी करने के निर्देश
विज्ञापन

शामली। कलक्ट्रेट के सभागार में जिला सशक्तिकरण विभाग की बैठक में संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम जसजीत कौर ने योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अंशुल चौहान ने बताया कि शल्य चिकित्सा योजना के तहत 24 साल तक दिव्यांगों को शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। डीएम ने बीएसए एवं डिप्टी सीएमओ को ऐसे पात्रों की सूची तैयार करते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि यूडी आईडी योजना में 4296 दिव्यांगजनों ने आवेदन किया है। इसके सापेक्ष सीएमओ कार्यालय से 2390 यूडी आईडी कार्ड जारी किए गए हैं। डीएम ने शत-प्रतिशत कार्ड जारी करने के निर्देश दिए। जिला दिव्यांगजन अधिकारी ने बताया कि राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना में लतीफगढ़ ब्लॉक थानाभवन से कुमारी पायल का आवेदन प्राप्त हुआ है। डीएम ने इसकी संस्तुति कर भेजने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, पीडी ज्ञानेश्वर तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें