फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया

विज्ञापन
शामली स्कॉटिस स्कूल में विश्व जल दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
विद्यार्थियों को जल संरक्षण के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

शामली। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में विश्व जल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को जल संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया।
सोमवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बच्चों को बताया कि पृथ्वी इस ब्रह्मांड का एकमात्र ग्रह है, जहां जीवन संभव है। सभी ग्रहों में से केवल पृथ्वी पर ही पानी उपलब्ध है। पानी के बिना जीवन की कल्पना संभव नहीं है, इसे बचाना हमारी जिम्मेदारी है। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के सामने आने वाली कठिनाइयों ने हमें पर्यावरण की रक्षा जीवन को बचाने और दुनिया को बचाने के लिए जल संरक्षण करना सिखाया। हम सब के छोटे-छोटे छोटे प्रयास जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुनिश्चित कर सकते हैं। मौके पर शालिनी राणा, रेेेणु दीक्षित, रूपाली और रीना सरोहा आदि शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें