फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बेटियों को सशक्त बनने के लिए किया प्रेरित

Sat, 04 Mar 2023 09:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
शामली वीवी पीजी डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मोजूद छात्र छात्राएं व ​शिक्षd
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कॉलेज शामली में युवा प्रतिभा सप्ताह का समापन समारोह और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। मुख्य वक्ता डॉ. नीना छोकरा ने बेटियों को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कॉलेज में सांस्कृतिक समिति की तरफ से आयोजित युवा प्रतिभा सप्ताह का शुक्रवार को समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार और कॉलेज की डीन डॉ. नीना छोकरा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। युवा प्रतिभा के सात दिवसीय कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का भी आयोजन किया।
मुख्य वक्ता डॉ. नीना छोकरा ने भारतीय संस्कृति और आधुनिकता में महिलाओं की भूमिका विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी बेटियों को सशक्त होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बेटियों ने गीत, कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त किए। डॉ. मुकेश कनौजिया ने भोजपुरी गीत सुनाया। ऋचा भारद्वाज ने भी गीत प्रस्तुत किया। तनुश्री धीमान ने सरस्वती वंदना का गायन किया। अर्शी खान ने महिला दिवस पर अपने विचार प्रस्तुत किए। तनुश्री, खुशी, गिनीशा, दिशा, रुखसार, आलिम, अबुजार, नेहा सरोहा, स्वाति, रीना आदि विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. सुधीर कुमार ने सभी विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति का अनुसरण करते हुए महिलाओं का सम्मान करने और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर डॉ. भूपेंद्र कुमार, डॉ. प्रताप, गिरीश नारायण यादव, डॉ. बबली, नारायण सिंह, डॉ. अरविंद, सौरभ मलिक, डॉ. अनुप्रीता, नवनीत गर्ग आदि मौजूद रहे। सांस्कृतिक समिति की संयोजिका डॉ. छवि ने पूरे सप्ताह चलाए गए कार्यक्रमों का विवरण प्रस्तुत कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। डॉ. मृदुला जैन ने बेटियों को सशक्त होने के टिप्स दिए। कार्यक्रम का संचालन कुणाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें