फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: माध्यमिक शिक्षक संघ ने मूल्यांकन के बहिष्कार की दी चेतावनी

Fri, 03 Mar 2023 10:14 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर डीआईओएस को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ शामली से जुड़े शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांगें पूरी न होने पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर शुक्रवार को शिक्षक इकट्ठे होकर पहुंचे और डीआईओएस सरदार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। शिक्षकों ने ज्ञापन में मांग की कि अन्य प्रदेशों की भांति पुरानी पेंशन बहाल की जाए और एनपीएस धारक कार्यरत व सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के पीआरएएन खातों में पूर्ण राशि दर्शाई जाए। अद्यतन तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए। परीक्षा और मूल्यांकन सहित सभी दरों को सीबीएसई के बराबर करने और वर्ष 2018 से अब तक के सभी अवशेषों का शीघ्र भुगतान करने की मांग की। शिक्षकों ने दी कि सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती तो 2023 के मूल्यांकन का कार्य बंद करेंगे।
विज्ञापन

इस अवसर पर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला मंत्री नीरज बेनीवाल, महिला उपाध्यक्ष तनु सैनी आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें