फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आल्दी में ग्राम पंचायत सचिवालय का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांधला। गांव आल्दी में रविवार को एमएलसी वीरेंद्र सिंह, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी व ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने संयुक्त रूप से ग्राम पंचायत सचिवालय का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि भाजपा सरकार में पात्रों को योजनाओं का सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने भाजपा सरकार की कई उपलब्धियां गिनाईं। सीडीओ ने भी लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत सचिवालय खुलने से गांव विकास को नई दिशा मिलेगी। यदि किसी तरह की कोई भी ग्रामीणों को समस्या आती है तो तुरंत सचिवालय पहुंचकर ग्राम प्रधान या ग्राम सचिव से संपर्क करें। समस्या का शीघ्र निस्तारण किया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विनोद मलिक ने कहा कि योगी शासन में किसी तरह का कोई भी भेदभाव नहीं किया जा रहा है। पात्रों को सीधा लाभ मिलता है। इस दौरान ग्राम प्रधान पति अमित वाल्मीकी ने भी सभी अतिथियों का आभार जताते हुए हरसंभव विकास कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राजपाल सिंह चौहान, दिनेश, अमित, रवि, विपिन चौहान, पूर्व प्रधान वकील जंग, यामीन खान, इश्तियाक खान सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें