मासूम बच्चे को परिजनों को सौंपा
कैराना (शामली)। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तीन वर्षीय मासूम को उसके माता-पिता के सुपुर्द किया।
बुधवार को गाजियाबाद से कैराना शादी में आया तीन वर्षीय बच्चा अपने माता-पिता से बिछुड़ गया था। मोहल्ला नई बस्ती निवासी जयपाल मासूम बच्चे को कोतवाली पर लेकर पहुंचा तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत नगर के धर्मस्थलों से एनाउंसमेंट कराया तथा सोशल मीडिया के जरिये मासूम बच्चे के गुम होने की सूचना वायरल की। इसके बाद बच्चे की मां व उसका पिता दीपक, निवासी गाजियाबाद को खोजकर मासूम बच्चे को उनके सुपुर्द किया। बच्चे को सकुशल पाकर माता-पिता खुश नजर आए।